फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देश की सीमाएं मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित : केशव प्रसाद मौर्य

देश की सीमाएं मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित : केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
देश की सीमाएं मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित : केशव प्रसाद मौर्य
रामनगर । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि देश की सीमाएं मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। आज पाकिस्तान हमें आंख नहीं तरेर सकता। क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उसे एहसास हो गया है कि भारत कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम गोलाघाट में कुशवाहा समाज के लोगों की सभा में उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों और गरीब नागरिकों के हित में अनेकों काम किए। उज्ज्वला योजना, शौचालय आदि योजनाएं ऐसी हैं, जिनका गरीब जनता से सीधे जुड़ाव है। कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे जातिवाद का जहर फैला रहे हैं। देश की जनता जानती है कि मोदी के आने के बाद से भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। भ्रष्टाचार करने वाले डर रहे हैं। देश का आम जनमानस मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री चुनने का मन बना चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शत-प्रतिशत मतदान कर मोदी जी को रिकार्ड मतों से जिताएं। इस मौके पर सभासद विशाल जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, कौशलेंद्र पटेल, अशोक तिवारी, अमरेश कुशवाहा, राहुल देव, अनिरुद्ध कन्नौजिया, अशोक अग्रहरि, अवधेश कुशवाहा, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित थे। इसके बाद ललिता घाट से नाव में सवार होकर अस्सी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात की। निषाद समुदाय के लोगों ने नावों के लाइसेंस, जमीनों के पट्टे और रोजगार की समस्या बताई। उप मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पहले केशव प्रसाद मौर्य काल भैरव के दर्शन करने के बाद बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचे और रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed