फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शत प्रतिशत मतदान की अपील की, सुनी समस्याएं

शत प्रतिशत मतदान की अपील की, सुनी समस्याएं

Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
शत प्रतिशत मतदान की अपील की, सुनी समस्याएं
वाराणसी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों, व्यापारियों, उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट के साथ अलग-अलग बैठक कर शत प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान रेल मंत्री ने सभी की समस्याएं सुनी। साथ ही इसके निराकरण के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने वाराणसी में हुए विकास कार्यों की चर्चा की और फोन लेन सड़क, कैंसर अस्पताल, उज्ज्वला योजना, इज्जत घर आदि के लाभ पर प्रकाश डाला। सरकार की योजनाएं व व्यापारी हित में लिए गए निर्णय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जो भी कठिनाई है उसे दूर करेंगे। बैंक से जुड़ी समस्या की शिकायत करने की बात कही। सभी से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। रेल मंत्री ने परेड कोठी में पेंशनर्स एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन चांदपुर, जालपा देवी व्यापार समिति के साथ बैठक की। इसमें जैन श्वेतांबर समाज, विशेश्वरगंज व्यापार मंडल, उपभोक्ता मंच, जैन मंदिर समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, उदय नारायण सिंह, गीता केसरी, राजेश तुलस्यान, रमेश जैन, सुनील कुमार साहू, गौरव राठी, जीतेंद्र नाथ सिंह, पीयूष अग्रवाल, रचना अग्रवाल, घनश्याम जैन, आरडी यादव, ओपी शुक्ला, राकेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक बैठक जगतगंज स्थित कान्यकुब्ज वैश्य धर्मशाला में हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी शामिल हुए। उद्यमियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। भाजपा के राजकुमार शर्मा, भाजपा के वैभव कपूर ने भी मंचासीन होकर मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने स्भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसमें दिनेश गुप्ता, जितेश गुप्ता, रौशन लाल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, कुमार कार्तिकेय, अनिल बहल, मनोज बेरी, तपेश रस्तोगी, दिलीप गुप्ता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed