{"_id":"5ccca1c4bdec22077a427037","slug":"161556914628-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में पिलाई जा रही थी शराब, 32 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में पिलाई जा रही थी शराब, 32 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चांदपुर स्थित आयुषी जायका रेस्टोरेंट में ग्राहकों द्वारा बैठ कर शराब पिये जाने की सूचना पर शुक्रवार की रात मंडुवाडीह थानाध्यक्ष सादे कपड़े में ग्राहक बन कर पहुंचे। थानाध्यक्ष की सूचना पर रेस्टोरेंट के इर्दगिर्द मौजूद पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर 32 लोगोें को गिरफ्तार किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों को छुड़ाने के लिए कई नेता मंडुवाडीह थाने पहुंचे लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी को शिकायत मिली थी कि चांदपुर स्थित रेस्टोरेंट में शाम होते ही लोगों को बैठ कर शराब पीने के लिए जगह मुहैया कराई जाती है। रात 10 बजे के लगभग मंडुवाडीह थानाध्यक्ष सादे कपड़े में रेस्टारेंट में गए और संचालक से शराब देने के साथ ही बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराने को कहा। रेस्टारेंट संचालक ने जैसे ही जगह उपलब्ध कराई वैसे ही थानाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस आ गई। सभी को बस में बैठा कर थाने लाया गया और हवालात में डाल दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि 32 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रेस्टोरेंट संचालक मौके से भाग निकला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।