{"_id":"5c896ec9bdec2214411979b9","slug":"161552510665-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी कारखाना में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी कारखाना में आग लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के अंसाराबाद (पठानी टोला) स्थित अलाउद्दीन अंसारी के साड़ी कारखाने में मंगलवार की देर रात आग लग गई। संकरी गली में कारखाना होने के कारण दमकल की तीन गाड़ियों को आग बुझाने में खासी परेशानी हुई। पड़ोसियों की छत और स्थानीय लोगों के सहयोग से भोर में चार बजे के लगभग आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई गई है। अलाउद्दीन के अनुसार कारखाने में लाखों रुपये की साड़ी के अलावा धागा, फर्नीचर और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गए हैं।
पठानी टोला निवासी अलाउद्दीन अंसारी अपने भाई मुन्ना के साथ मिलकर साड़ी के थानों की कटाई का काम करते हैं। अलाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार की रात काम करने के बाद दोनों भाई कारखाना बंद करके घर चले गए थे। रात करीब दो बजे कारखाने से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। कारखाने के अंदर साड़ी, कपड़े का कतरन और धागा होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों को विकराल होता देख आसपास के लोगों ने अपना मकान खाली कर दिया और रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। वहीं, कारखाने में आग लगने से अलाउद्दीन और मुन्ना बदहवास दिखे।