{"_id":"5c86c220bdec222dcc576639","slug":"161552335392-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में गैस सिलिंडर में आग से धमाका, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में गैस सिलिंडर में आग से धमाका, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत भदैनी में बहुमंजिला इमारत में संचालित होटल यूडी अस्सी इन की चौथे तल पर स्थित रसोई में सोमवार की सुबह गैस सिलिंडर में आग लग गई और तेज धमाका हुआ। हादसे में सिलिंडर के टुकड़े, तीन-चार लोहे की ग्रिल व आधी दीवार उड़ कर जमीन पर जा गिरी। इसके चलते मौके से गुजर रहे चार राहगीर घायल हो गए। इनमें से एक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। धमाके के कारण इमारत में रहने वाले लोग अपने फ्लैटों को खाली कर सड़कों पर आ गए थे।
हादसे को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से होटल प्रबंधन के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए देर रात तहरीर दी गई। सीएफओ राकेश राय के अनुसार होटल में मौजूद अग्निशमन यंत्र बेकार हैं। प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं लिया था। उधर, सूचना पाकर भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
भदैनी में अपार्टमेंट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर बिहार निवासी उपेंद्र सिंह होटल यूडी अस्सी इन संचालित करते हैं। होटल की तीन मंजिल के फ्लैट बेच दिए गए हैं। होटल के कर्मचारी विनय और प्रमोद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग चौथे तल पर स्थित रसोई में गैस सिलिंडर की पाइप में रिसाव होने के बाद आग लगी तो हमने पानी डाल कर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलती देख दोनों रसोई से भागे और इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलिंडर के टुकड़े, ग्रिल व आधी दीवार जमीन पर गिर पड़ी। इसके साथ ही अन्य मंजिलों में स्थित कमरों के सामान गिर पड़े। पुलिस की सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।