{"_id":"5c574df6bdec2211a00c7a31","slug":"161549225462-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद की समिति के सामने आज पेश होंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद की समिति के सामने आज पेश होंगे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस क्लब के कब्जे वाली नजूल की जमीन और यहां हुए अवैध निर्माण के मामले में सोमवार को लखनऊ में विधान परिषद की समिति सुनवाई करेगी। समिति ने नजूल और इंफ्रा म्यूनिसिपल नजूल जमीन के बीच के अंतर पर सवाल कर जिला प्रशासन के अधिकारियों से जवाब मांगा है। विधान परिषद की समिति के समक्ष दस्तावेजों के साथ जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह पेश होंगे।
क्लब के कब्जे वाली नजूल की जमीन और यहां हुए अवैध निर्माण के मामले की सुनवाई विधान परिषद के एमएलसी नरेश उत्तम की अध्यक्षता वाली समिति कर रही है। पिछले सप्ताह लखनऊ में हुई बैठक में समिति के सदस्यों के सवालों का अधिकारी जवाब नहीं दे पाए थे। समिति ने चार फरवरी को पूरे कागजात व प्रश्नों के जवाब के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति के सामने वह पेश होंगे और क्लब की जमीन से जुड़े कागजात प्रस्तुत करेंगे।