फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कहीं सूख रही तो कही डूब रही फसल

कहीं सूख रही तो कही डूब रही फसल

Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
कहीं सूख रही तो कही डूब रही फसल
कछवारोड । सेवापुरी ब्लाक के पूरे गांव स्थित बीती रात सिखड़ रजवाहा नहर टूटने से करीब पचास बीघा और चित्रसेनपुर गांव के पास करीब सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हो गया। लोगों का कहना था कि पानी ओवरफलो होने से नहर टूट गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नहर प्रखंड से क्षेत्र के हजारों एकड़ खेत की सिंचाई होती है। रविवार की रात पानी तेज गति से छोड़ने से पूरे गांव और चित्रसेनपुर गांव के पास नहर टूट गई। जानकारी होने पर किसान नहर बांधने में जुट गए। बावजूद करीब 150 बीघे फसल जलमग्न हो गई। इस बारे में नहर विभाग के जेई हरेंद्र यादव को जानकारी दी गई तो उनका कहना था कि क्षेत्रीय मेट को भेजकर नहर दुरुस्त कराई जाएगी। ग्राम प्रधान सुबास मौर्य ने किसानों के नुकसान की जानकारी उपजिलाधिकारी राजातालाब को दी। इस पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया। जलभराव के चलते फसल नुकसान होने वाले किसानों में रामापति, भुल्लन, दुर्गा, भोलेनाथ, लोलारक, जंगबहादुर, ननकू, मुनीब, उमा शंकर प्यारेलाल, शंकर, दूधनाथ, पंचम सहित कई किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

शारदा सहाय नहर प्रखंड
दानगंज। शारदा सहाय नहर प्रखंड की नहर में जनवरी माह में भी पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। इस पर विधायक अजगरा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नहर में पानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द नहर में पानी नहीं आया तो विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। चोलापुर ब्लाक के दानगंज माइनर शारदा सहाय की नहर में एक साल से पानी नहीं आया है। इससे धान की फसल बर्बाद हो गई। अब गेहूं की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने आरोप लगाया है किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार नहर में पानी भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। क्षेत्र के दानगंज, सुल्तानीपुर, रसडा, मंगोलेपुर, लखनपुर, सुआरी, बंतरी, उधोरामपुर माइनरों में पानी अब तक नहीं आया। विधायक अजगरा कैलाश नाथ सोनकर ने बताया कि सात दिन पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग से नहर में पानी छोड़ने की मांग की गई है। उन्होंने तीन दिन के भीतर पानी देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed