{"_id":"5c12c14942c7925d3b796379","slug":"161544733001-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर समाज को बहलाने की कोशिश कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर समाज को बहलाने की कोशिश कर रही भाजपा
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के शिवपुर विधानसभा की बैठक गुरुवार को उमरहा बाजार में हुई। पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा राजभर समाज के वोट को अपने पाले में करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। भाजपा ने सुहेलदेव एक्सप्रेस चलाकर राजभरों को लालच दिया। अब 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में डाक टिकट जारी कर राजभरों को झुनझुना देने जा रहे हैं।
राजभर और गरीब को रोजी रोटी रोजगार चाहिए। 27 प्रतिशत पिछड़ी जाति की आरक्षण में बटवारा का तीन भाग में बांट कर आबादी के हिसाब से बराबर हिस्सा मिले। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट अगर लागू नहीं किया गया तो हम पिछड़ी जाति के आरक्षण के विभाजन को लागू कराने पर अडिग रहेंगे। अगर भाजपा चुनाव के पहले इस लागू नहीं करेगी तो पार्टी साथ रहने पर विचार करेगी। उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में पीएम के कार्यक्रम में राजभर जाति का समर्थन नहीं मिलेगा। गाजीपुर के कार्यक्रम में सुभासपा का कोई नेता और कार्यकर्ता नहीं शामिल होगा। पार्टी आरक्षण लागू कराने के लिए पूरे प्रदेश में जनजागरण संवाद कर रही है। छोटे बड़े सभी नेता गांव गांव लगे हैं। एक ही नाम एक ही नारा आरक्षण का विभाजन नहीं तो वोट नहीं। बैठक में रमेश राजभर, दीना, सिद्धार्थ, योगेश्वर, गोपाल, दिनेश, देव, प्रदीप आदि शामिल रहे।
राज्यमंत्री ने नारा दिया चलो गाजीपुर
आगामी 29 दिसंबर को गाजीपुर में आयोजित राजभरों की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्यमंत्री अनिल राजभर ने नारा दिया चलो गाजीपुर। इस दौरान राजभर समाज के लोगों को वहां होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहड़ी के पूर्व प्रधान शिवपूजन राजभर ने किया। संचालन अवधेश राजभर और धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र राजभर ने किया। इस मौके पर पवन चौबे, रामकुंवर आदि शामिल रहे।