फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गैर अनुदानित मदरसे भी बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

गैर अनुदानित मदरसे भी बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 09 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
गैर अनुदानित मदरसे भी बन सकेंगे परीक्षा केंद्र
वाराणसी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित अरबी फारसी बोर्ड परीक्षा के लिए अशासकीय माध्यमिक विद्यालय और गैर अनुदानित मदरसे भी परीक्षा केंद्र बन सकेंगे। परिषद के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने इसकी मंजूरी दे दी है। बता दें कि मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में अरबी फारसी बोर्ड की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। इस बार मदरसा बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में कराए जाने की तैयारी है और फरवरी में ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी हो रही हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के चलते माध्यमिक विद्यालयों की अनुपलब्धता के चलते वहां परीक्षा करा पाना मुश्किल होगा। कई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों ने अपनी इस समस्या को रजिस्ट्रार से साझा किया। इसे देखते हुए रजिस्ट्रार ने अशासकीय इंटर कालेज और गैर अनुदानित आलिया स्तर के मान्यता प्राप्त मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही निर्देशित किया गया है कि ऐसे ही विद्यालयों व मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए जो सीसीटीवी कैमरे से लैस हों। छात्र-छात्राआें के लिए अलग अलग शौचालय हों, परीक्षा केंद्र तक सुगम यातायात की सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed