फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रंगदारी मांगने वाले धौरहरा के मिंटू की नहीं तस्दीक

रंगदारी मांगने वाले धौरहरा के मिंटू की नहीं तस्दीक

Fri, 05 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले धौरहरा के मिंटू की नहीं तस्दीक
वाराणसी। अजगरा विधानसभा के विधायक रहे टी राम से रंगदारी मांगने वाले धौरहरा के मिंटू सिंह की तस्दीक नहीं की जा सकी है। लखनऊ के गोमती नगर थाने में पूर्व विधायक से रंगदारी मांगे जाने का मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले की क्राइम ब्रांच भी इस प्रकरण को लेकर सक्रिय हुई है। चौबेपुर और चोलापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है इस प्रकरण को लेकर जिला जेल में निरुद्ध सलमान उर्फ अन्ना सहित अन्य बदमाशों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक टी राम ने गुरुवार को ‘अमर उजाला’ को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि धमकी भरी कॉल से वो और उनका परिवार भयभीत है। इस संबंध में जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वो पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की मांग करेंगे। टी राम ने कहा कि एक अक्तूबर की रात दस बजे के बाद उनके मोबाइल पर लगातार कई कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो सामने वाले ने कहा कि धौरहरा का मिंटू सिंह बोल रहा हूं। यदि सात दिन में दस लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। इससे घबराए पूर्व विधायक ने पुलिस को सूचना देकर गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि वो अब पूरी तरह से लखनऊ रहते हैं और क्षेत्र की जनता के सुख-दुख मेें शामिल होने के लिए ही सिर्फ बनारस आते-जाते हैं। कॉल करने वाले को भी उन्होंने कहा कि वो धौरहरा के बच्चे-बच्चे को जानते हैं, वो बताए भला उसे क्या कष्ट है। क्षेत्र में कभी भी किसी से कहासुनी या अनबन जैसी बात नहीं हुई। इस तरह की धमकी भरी कॉल समझ से परे है। इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को तफ्तीश के लिए लगाया गया है। प्रकरण से जुड़े जो भी अहम तथ्य और सुराग हाथ लगेंगे उन्हें लखनऊ जिले की पुलिस के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed