{"_id":"5bb52a9e867a557ff666c503","slug":"161538599582-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 कारण बताकर रिझाए जा रहे प्रवासी भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 कारण बताकर रिझाए जा रहे प्रवासी भारतीय
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा मेहमानों की भागीदारी के लिए ब्रांडिंग शुरू हो गई है। ब्रांडिंग के तहत प्रवासियों को भारत आने के लिए 15 कारण बताते हुए रिझाया जा रहा है। सम्मेलन के लिए काशी के घाट, गंगा आरती, 12 ज्योर्तिलिंग में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर सहित यहां की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
प्रवासी भारतीयों के लिए शुरू की गई विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर सम्मेलन के मद्देनजर 15 मोर रीजन टू अटेंड पीबीडी कंवेंशन का कॉलम अलग से बनाया गया है। इसमें सबसे पहले गंगा आरती और उसकी भव्यता का जिक्र है। गंगा स्नान, नौकायन, श्री काशी विश्वनाथ और संकट मोचन सहित अन्य मंदिरों के महात्म्य, बनारस घराने का संगीत-नृत्य, स्ट्रीट फूड (कचौरी, समोसा, मगदल, परवल मिठाई, खीर मोहन, लौंगलता), बनारसी साड़ी और हस्तशिल्प सहित अन्य खासियतों पर फोकस किया गया है।
प्रवासियों को इलाहाबाद में संगम पर आयोजित होने वाले कुंभ, दिल्ली के लाल किला, कुतुब मीनार, चांदनी चौक के बारे में भी जानकारी दी जी रही है। प्रचार में जहां कुंभ में लगने वाले टेंट और इससे जुड़े अन्य पहलू शामिल किए गए हैं, वहीं नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड का भी आकर्षण रखा गया है। वाराणसी की सात, इलाहाबाद की दो और दिल्ली की छह खासियतों का प्रचार किया जा रहा है।