फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिंचाई मंत्री

सिंचाई मंत्री

Mon, 01 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री
गुंजनजी की खबर है प्रदीप सर को दी गई है।
विज्ञापन

------------------

हेडिंग
कहीं हवा में न हो जाए मंत्री का फरमान
क्रासर
- वरुणा कॉरिडोर का पीएम या सीएम से दिसंबर में कराएंगे लोकार्पण
- निरीक्षण के दौरान बोले प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। 201 करोड़ रुपये की योजना वरुणा कॉरिडोर में अब तक 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 155 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। रविवार को निरीक्षण के दौरान प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह काम को दिसंबर से पहले खत्म करने का निर्देश दे रहे हैं। वहीं इंजीनियरों की मानें तो बाढ़ के चलते काम जून से बाधित रहा। पानी पूरी तरह से नीचे उतरेगा तभी काम में तेजी आएगी। सवाल यह भी उठता है कि जब 30 महीने में 70 प्रतिशत काम हुआ तो इस हिसाब से बचे 30 प्रतिशत काम को पूरा कराने के लिए 13 महीने की आवश्यकता होगी। बहुत जल्दी करेंगे तब भी छह माह का समय लग जाएगा। ऐसी स्थिति में मंत्री का फरमान हवा में न हो जाए।
मंत्री ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को हर हाल में दिसंबर से पूर्व काम पूरा कराने को कहा। बाकी 30 प्रतिशत काम पूरा कराके प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से इसका लोकार्पण कराया जाएगा। पर्याप्त धनराशि के बाद भी निर्माण कार्य की धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी जताई। अभियंताओं से मंत्री ने कहा कि युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर काम पूरा कराएं। वरुणा नदी को वाराणसी की पहचान बताते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विलुप्त हो रही नदियों को बचाने का काम कर रही है। वरुणा भी विलुप्त होने की कगार पर थी। इसमें प्रदूषित और काला पानी होता था। वरुणा नदी का चैनलाइजेशन के बाद पानी के स्तर में सुधार हुआ है। भविष्य में वरुणा कॉरिडोर का निर्माण होने पर बहुत अच्छी सौगात होगी।
विज्ञापन

कॉरिडोर के सुंदरीकरण और पौधरोपण कराने का निर्देश दिया ताकि कॉरिडोर पर आने वाले सैलानियों को अच्छा माहौल और लुक मिले। कॉरिडोर निर्माण के दौरान नदी की ओर बन रहे फुटपाथ के नीचे की मिट्टी कटान की जानकारी पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के एमडी को निर्देश दिया कि इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखते और यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका तत्काल निस्तारण कराएं। सिंचाई विभाग के अलावा यूपीपीसीएल के अधिकारियों को हिदायत दी कि कॉरिडोर के निर्माण कार्य की सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। लापरवाह अभियंता बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिना काम पूरा कराए पूर्व सीएम अखिलेश यादव से करा दिया लोकार्पण
शिलापट्ट देखने के बाद मंत्री ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से पूछा कि वरुणा कॉरिडोर का काम पूरा कराए बगैर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लोकार्पण करा दिया। इस पर बगली झांकने लगे। बाद में मंत्री ने कहा कि चलो ठीक है पहले काम पूरा कराओ बाद में लोकार्पण होगा।
---
हम लोगों का पूरा प्रयास है कि दिसंबर से पहले काम खत्म करा लें। बाढ़ के चलते थोड़ी दिक्कत आ रही थी नीचे का काम छोड़कर ऊपर का काम कराया जा रहा है।
आरपी तिवारी, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed