{"_id":"5ab80d514f1c1b094a8b7458","slug":"161522011473-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी मेहता इंटर कॉलेज में तालाबंदी, नहीं जंची कापियां00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी मेहता इंटर कॉलेज में तालाबंदी, नहीं जंची कापियां00
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कापियों के चल रहे मूल्यांकन का रविवार को वित्तविहीन शिक्षकों ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में तालाबंदी कर विरोध किया। इस दौरान शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र पर प्रदर्शन कर मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि मांगें पूरी न होने तक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में वित्तविहीन शिक्षकों ने नौवें दिन मूल्यांकन का बहिष्कार किया। रविवार को सुबह केंद्र पर पहुंचे विधायक ने यहां तालाबंदी कर शिक्षकों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से मूल्यांकन कार्य ठप रहा। विधायक ने बताया कि अयोग्य शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जा रहा है, यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़। इस दौरान बीके शुक्ला, महासचिव प्रमोद शुक्ला, मनोज गुप्ता, जयशंकर दूबे, भानुशंकर त्रिपाठी, सुधांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने मनाने का प्रयास किया लेकिन शिक्षक नहीं माने। डॉ. राय ने बताया कि शाम को कुछ शिक्षकों से कापियां जंचवाई गई।