फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध निर्माण सहित पांच कॉलोनियों पर चला वीडीए का डंडा0

अवैध निर्माण सहित पांच कॉलोनियों पर चला वीडीए का डंडा0

Fri, 23 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण सहित पांच कॉलोनियों पर चला वीडीए का डंडा0
वाराणसी। वीडीए की ओर से लगातार चौथे दिन गुरुवार को अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इसमें 4 कॉलोनियां सहित शहर के दो बड़े कॉम्पलेक्स की दीवारों को गिरा दिया। इसमें रथयात्रा स्थित कुबेर कॉम्पलेक्स और हेरिटेज अस्पताल की बाउंड्री वाल शामिल है।
विज्ञापन

शहर में सुगम यातायात और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वीडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुार को दो टीमों ने कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम की ओर से गुरुवार को कुबेर काम्प्लेक्स के रोड वाइडनिंग की जमीन पर बनाई गयी बाउंड्री वाल को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं हेरिटेज हास्पिटल की ओर से रोड वाइडनिंग की जमीन पर बनाई गयी बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं वीडीए की दूसरी टीम ने वार्ड दशाश्वमेध में इलाहाबाद रोड पर बिना अनुमति से की जा रही प्लाटिंग और अवैध रूप से विकसित आवासीय कालोनियों के विरुद्ध कार्यवाई की गयी। इसमें कई कॉलनियां जो बिना अनुमति के ही काट कर डेवलेप की जा रही थीं, उनको गिरा दिया गया। इस अभियान में साईट ऑफिस , साईनेज , बोर्ड , प्लाट मार्किंग आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नीलगिरी टाउनशिप ग्राम दरेखु बसंत पट्टी इलाहाबाद रोड का 30 बीघ की प्लाटिंग हटाया। वहीं माँ मेहर नगर कालोनी का 11 बीघा, वासू कालोनी ग्राम दरेखुका 5 बीघा, स्पेरो डेवलपर्स ग्राम दरेखु में 15 बीघा जमीन पर किए गए डेवलेपमेंट को तोड़ दिया गया। वीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले वीडीए कार्यालय में प्रोजेक्ट के ले-आऊटकी जानकारी लेकर ही खरीदें।

बिना नक्शा के बन रहे आवासीय कालोनियो को वी डी ए ने किया ध्वस्त
रोहनिया। वीडीए ने आज रोहनिया थाना क्षेत्र के बसन्तपट्टी . दरेखू . मनिययारीपुर में बिना नक्शा व ले आउट पास कराए आवासीय कालोनिया विकसित हो रही थी। विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी राजकुमार, वी पी मौर्या पूरी टीम के साथ जे सी बी लेकर पहुंचे और चार अवैध रुप से बन रहे आवासीय कालोनियों के आफिस व चाहारदीवारी को तोडकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्यवाही के समय भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड मौजूद थी। वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरा . अखरी . बच्छाव . वेटावर . लठिया . सदलपुर . औढे . पंडितपुर . भदवर सहित क ई गांवो मे बिना नक्शा पास कराये तमाम आवासीय कालोनियां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed