फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिल में छेद वालों का जल्द शुरू होगा इलाज

दिल में छेद वालों का जल्द शुरू होगा इलाज

Fri, 26 Jan 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
दिल में छेद वालों का जल्द शुरू होगा इलाज
वाराणसी। दिल में छेद की बीमारी से परेशान गरीब बच्चों का जल्द ही बीएचयू में इलाज शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अब सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर जल्द ही बीएचयू प्रशासन से समझौता कराने का प्रस्ताव दिया है। उधर, शासन स्तर से इसके लिए बजट स्वीकृत करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। समझौता होते ही विश्वविद्यालय को बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में ब्लॉकवार गठित टीम की ओर से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 19 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। पिछले दिनों जांच के दौरान हरहुआ ब्लॉक के 20 बच्चों समेत जिले में करीब 30 से अधिक ऐसे बच्चे मिले जिनके दिल में छेद हैं लेकिन गरीबी की वजह से वह इलाज नहीं करा पा रहे हैं। अब ऐसे बच्चों का इलाज स्वास्थ्य विभाग कराएगा, इसके लिए शासन स्तर से सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। गुरुवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर जल्द ही समझौता करने की बात कही है, जिससे कि इलाज शुरू हो सके। बताया कि बीएचयू प्रशासन से समझौता होते ही 25 लाख रुपये जारी कर दिया जाएगा। शासन ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed