{"_id":"5a6a47d74f1c1b7f268b66d3","slug":"161516914647-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अमन, अस्मिता, रामेश्वरी और विनय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अमन, अस्मिता, रामेश्वरी और विनय प्रथम
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। खेलोत्सव में राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोजॉली के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुरुवार को संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ ही अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूपी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन आठ सौ मीटर में अमन सिंह, महिला वर्ग के चार सौ मीटर में अस्मिता सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अध्यापक वर्ग के सौ मीटर में रामेश्वरी और पुरुष वर्ग में विनय कुमार अव्वल रहे।
गुरुवार को यूपी कॉलेज के मैदान पर खेलोत्सव का आगाज कुलगीत से किया गया। आठ सौ मीटर में अमन सिंह प्रथम, आनंद गिरी द्वितीय और आशीष दूबे तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के चार सौ मीटर में अस्मिता सिंह प्रथम, शैलजा सिंह द्वितीय और अंकिता वर्मा को तीसरा स्थान मिला। अध्यापकों की प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रामेश्वरी प्रथम, स्नेहा सिंह द्वितीय, प्रीति सिंह तृतीय तथा पुरुष वर्ग में विनय कुमार प्रथम, नीरज कुमार सिंह द्वितीय और संजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एथलीट नीलू मिश्रा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से स्वयं को फिट रख सकते हैं। इससे टीम भावना का विकास भी होता है। अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रो. धर्मवीर सिंह ने किया। इस दौरान अनुराग सिंह, महेश प्रताप सिंह, मनोज प्रताप सिंह, स्नेहा सिंह नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।