{"_id":"5a68f47d4f1c1bb2208b5291","slug":"161516827773-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुड़िया में अवैध बेसमेंट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुड़िया में अवैध बेसमेंट सील
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दालमंडी में अवैध बेसमेंट के खुलासे से जमकर किरकिरी होने के बाद वीडीए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशन में बुधवार को चौक वार्ड के सुड़िया में बनाया जा रहा एक हजार वर्गफीट का अवैध बेसमेंट सील कर दिया गया। भवन स्वामी और क्षेत्रीय लोगों के विरोध और हाथापाई के बावजूद वीडीए ने पुलिस फोर्स के सहयोग से कार्रवाई की। हालांकि शहर में कई और जगह वीडीए के मुलाजिमों की ही मिलीभगत से ऐसे कई अवैध बेसमेंट या तो बना लिए गए हैं या बनाए जा रहे हैं, उन पर वीडीए प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी है।
जोनल अधिकारी अविनाश कुमार की अगुवाई में सुड़िया पहुंचे वीडीए दस्ते ने जैसे ही बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई शुरू की, भवन स्वामी और क्षेत्रीय लोग विरोध करने लगे लेकिन पुलिस फोर्स के आगे एक नहीं चली। जोनल अधिकारी ने बताया कि शैलेंद्र सिंह यादव ने वीडीए से चार मंजिले भवन का नक्शा पास कराया था लेकिन बेसमेंट का निर्माण बिना नक्शे के कराया जा रहा था। एक हजार वर्ग फीट में बने अवैध बेसमेंट को सील कर दिया गया।
पंचक्रोशी मार्ग का किया निरीक्षण
वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव विशाल सिंह ने बुधवार को पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। पंचक्रोशी मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही वहां पेयजल, टॉयलेट सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। पंचक्रोशी मार्ग के अलावा दोनों अधिकारियों ने कंदवा पड़ाव का निरीक्षण किया। जनसुविधाओं के विकास के लिए स्थान चयनित किए गए। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जेपी मेहता चौराहे को बनाएंगे सुंदर
विकास प्राधिकरण जेपी मेहता तिराहे को संवारेगा। वीडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने बुधवार को कार्यालय परिसर और तिराहे का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर स्थित उद्यान के अलावा जेपी मेहता कालेज तिराहे के सुंदरीकरण और पन्ना लाल पार्क की उपेक्षित भूमि के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया।