{"_id":"5a63ae8c4f1c1b7f268b58cc","slug":"161516482188-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से रेड जोन में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से रेड जोन में लगी आग, मचा हड़कंप
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन परिसर में शनिवार की सुबह आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ती गईं। जब तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं तो क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना तत्काल मंदिर कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद गेट नंबर एक ढुंढिराज गणेश से आवागमन रोक दिया गया। फिर बिजली विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई रुकवाई गई। फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुुंचा। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
शनिवार की सुबह नौ बजे शनिदेव चैनल प्वॉइंट के ऊपर बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दर्शन के लिए कतार में लगे दर्शनार्थियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर दर्शनार्थियों का आवागमन पुलिस ने रोक दिया। सूचना के बाद भी मौके पर जब फायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची तो अन्नपूर्णा मंदिर में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद आवागमन शुरू करा दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाधिकारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी दी। काफी देर तक जब टीम नहीं पहुंची तो क्षेत्रीय लोगाें ने भी कंट्रोल रूम को जानकारी दी। बावजूद इसके फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची।