{"_id":"5a08b3954f1c1bd0408b63f0","slug":"161510519701-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोविंद चौधरी संभालेंगे चुनाव अभियान की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोविंद चौधरी संभालेंगे चुनाव अभियान की कमान
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में निकाय चुनाव का रण जीतने के लिए सपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। यहां चुनाव अभियान की कमान खुद नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी संभालेंगे। नगर निगम के अलावा नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर का चुनाव भी चौधरी ही देखेंगे।
इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 नवंबर को साहित्यकार स्वर्गीय मनु शर्मा की त्रयोदशा में शामिल होने वाराणसी आएंगे। वह सपा के मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के समर्थन में जनसभा भी कर सकते हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी की निगरानी में चुनाव संचालन के लिए तीन अन्य प्रभारी भी नामित किए हैं। इनमें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और प्रदेश सचिव डॉ. केपी यादव शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चौधरी सीधे तौर पर चुनाव अभियान पर नजर रखने के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष को फीडबैक देंगे।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि चुनाव प्रभारियों की तैनाती के बारे में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का निर्देश उन्हें प्राप्त हो गया है। रामकिशुन यादव नगर पालिका परिषद, रामनगर और सुरेंद्र सिंह पटेल नगर पंचायत गंगापुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, जिले की चुनाव संचालन समिति ने वार्ड वार नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। महापौर चुनाव में वैश्य और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं पर पार्टी की विशेष नजर है। यहां करीब दो लाख मुस्लिम वोटर और तीन से लाख से ज्यादा वैश्य वोटर हैं।