फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रबंधकीय विवाद में पठन पाठन ठप होने पर फूटा गुस्सा

प्रबंधकीय विवाद में पठन पाठन ठप होने पर फूटा गुस्सा

Tue, 07 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधकीय विवाद में पठन पाठन ठप होने पर फूटा गुस्सा
चौबेपुर। क्षेत्र के जय प्रकाश महाविद्यालय उमरहा में प्रबंधकीय विवाद में पठन-पाठन प्रभावित है। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को उमरहां नहर पर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर पठन-पाठन ठीक कराने की मांग की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जय प्रकाश महाविद्यालय उमरहा में प्रबंधकीय विवाद चल रहा है। विद्यालय का संचालन दो लोग कर रहे हैं। एक पक्ष दूसरे पर मुकदमा दर्ज करा चुका है। यहां चल रहे बीटीसी प्रशिक्षण की 100 सीट है। आरोप है कि दोनों पक्षों ने फीस जमा कराई। विवाद के बाद चौबेपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने दोनों पक्षों को महाविद्यालय में आने के लिए मना कर दिया था। फीस देने के बाद उनका पठन पाठन कौन करायेगा। यह अभी तय नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सुबह 11 बजे वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे चिरईगांव चौकी इंचार्ज दीनदयाल पांडेय से सुचारु रूप से पठन-पाठन संचालित कराने की मांग की। पुलिस के आश्वासन देने के बाद जाम छूटा। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय कहना है दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर विवाद सुलझाया जाएगा, जिससे पठन-पाठन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed