फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पटेल या व्यापारी वर्ग के प्रत्याशी पर बसपा लगाएगी दांव

पटेल या व्यापारी वर्ग के प्रत्याशी पर बसपा लगाएगी दांव

Mon, 06 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
पटेल या व्यापारी वर्ग के प्रत्याशी पर बसपा लगाएगी दांव
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश में जुटी बसपा फिलहाल मेयर और पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा से पहले जीत-हार की सभी संभावनाओं पर विचार करने में जुटी है। इन पदों के लिए मंडलीय बैठक में निर्णय के बाद पांच आवेदन बसपा सुप्रीमो को अंतिम फैसले के लिए भेजे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्टी मेयर और पालिका अध्यक्ष पद पर पटेल या व्यापारी वर्ग से जुड़े प्रत्याशी पर दांव लगाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

पार्टी नगर निगम में महापौर की सीट पर जीत की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि जो नाम भेजे गए हैं उनमें एक नाम विश्वकर्मा बिरादरी से भी भेजा गया है। इधर, नामांकन के लिए दो दिन का समय और बचा है और महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची अब तक जारी न होने से दावेदार ऊहापोह में हैं। वहीं, नगर निगम में पार्षद पद के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी अभी जारी होनी बाकी है। पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। 39 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed