फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिनकॉन कंपनी के शेयर धारकों की जांच में जुटी पुलिस

पिनकॉन कंपनी के शेयर धारकों की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
पिनकॉन कंपनी के शेयर धारकों की जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। राजस्थान पुलिस अरबों का घोटाला करने वाली कंपनी पिनकॉन के शेयर धारकों की पड़ताल में जुटी हुई है। पता चला है कि पिनकॉन शराब कंपनी में वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई शराब कारोबारियों के पैसे लगे हुए थे। ये लोग काफी पुराने शेयर धारक हैं और इनका सीधा संपर्क कंपनी के प्रमुख मनोरंजन रॉय से था। शराब कंपनी पिनकॉन नाम से ही चिट फंड कंपनी भी चलाती थी। धन दूना करने के नाम पर लोगों के पैसे कंपनी में लगवाए जाते थे।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें राजस्थान पुलिस की एक टीम जल्द ही जांच के सिलसिले में वाराणसी आ सकती है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने कंपनी के मैनेजर रघु शेट्टी को बीते गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पुलिस आठ अन्य लोगों को भी अपने साथ ले गई है। कंपनी के प्रमुख मनोरंजन रॉय को भी बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्नाटक के मंगलौर निवासी रघु शेट्टी को राजस्थान पुलिस गुरुवार की देर रात जयपुर ले गई। उसके पास से कई महत्वपूर्ण कागजात और कुछ नगदी भी बरामद हुई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वह शिवपुर समेत शहर में दो स्थानों पर कार्यालय खोलने की तैयारी में था। वह वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भी अपना जाल फैलाने में लगा था। धन दूना करने के नाम पर लोगों से निवेश कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed