फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अतिक्रमण ढहाने पहुंची वीडीए टीम पर पथराव

अतिक्रमण ढहाने पहुंची वीडीए टीम पर पथराव

Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण ढहाने पहुंची वीडीए टीम पर पथराव
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के गंगोत्री विहार कॉलोनी में सोमवार की दोपहर अवैध निर्माण ढहाने पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम और पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। भारी विरोध के बीच अवैध निर्माण तो ढहा दिया गया लेकिन पथराव में वीडीए के कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पथराव होते ही पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। मौके पर फंसी विकास प्राधिकरण की टीम ने भी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पीएसी भी बुला ली गई। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे लंका थानाध्यक्ष और पीएसी ने भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगवां स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी के रहने वाले हरिकांत राय की गंगा से दो सौ मीटर के दायरे की जमीन पर अवैध चहारदीवारी बनी थी। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित खरे के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ सोमवार की दोपहर अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची। अवैध निर्माण गिराए जाने के दौरान पुलिस टीम के साथ क्षेत्रीय लोगों की झड़प होने लगी। उपद्रवियों ने नगवां चौकी प्रभारी का कॉलर पकड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। बाद में पीएसी बुला ली गई और एसीएम सुशील कुमार गौड़ भी पहुंचे। पथराव के दौरान मौके पर फंसे सहायक अभियंता बीके गुप्ता, अवर अभियंता बीके सिंह सहित कई कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि मौके से हरिकांत राय, विक्की दूबे, राहुल और अंजनी दूबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीडीए टीम ने नगवा पार्क के बगल में हुए अवैध निर्माण व कब्जे को जेसीबी से ढहा दिया गया। साथ ही सिगरा के गांधी नगर स्थित वीडीए कॉलोनी में अतिक्रमण और रामनगर के मच्छरहट्टा में टीम ने अवैध निर्माण सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed