{"_id":"59b05e824f1c1bfb7f8b47a5","slug":"161504730754-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं भटकेंगे मरीज, इसी महीने से फ्री डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं भटकेंगे मरीज, इसी महीने से फ्री डायलिसिस
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डायलिसिस के लिए अब मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में इसी महीने से फ्र ी डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी। शासन की पहल पर शुरू होने वाली यूनिट के लिए 5 लाख 92 हजार की डायलिसिस मशीन खरीदने की स्वीकृति मिल चुकी है। अस्पताल प्रशासन जल्द ही मशीन खरीदकर मरीजों को यह सुविधा मुहैया कराएगा।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को फ्री डायलिसिस सुविधा इसी साल से शुरू हुई है। इसको लेकर बनारस में दीनदयाल अस्पताल में यह सुविधा करीब छह माह से मरीजों को मिल रही है लेकिन मंडलीय अस्पताल में इसकी तैयारी चल रही थी। परिसर में नई ओपीडी बिल्डिंग के सामने स्थित यूनिट खुलने की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, बस मशीन के आने का इंतजार था। अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन खरीदने के लिए डीएम के पास अनुमति के लिए पत्र भेजा था, उस पर मुहर लग गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि 5 लाख 92 हजार की लागत से जल्द ही मशीन खरीद ली जाएगी। बताया कि इसी माह से मरीजों को डायलिसिस सुविधा मिलने लगेगी, जिससे कि उन्हें परेशानी न हो।