फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजीव गांधी की जयंती को लेकर दो गुटों में कांग्रेस

राजीव गांधी की जयंती को लेकर दो गुटों में कांग्रेस

Sun, 20 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी की जयंती को लेकर दो गुटों में कांग्रेस
वाराणसी। संगठन में वर्चस्व के अलावा आपसी मतभेद को लेकर अक्सर अलग-अलग सुर अलापने वाले कांग्रेसी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर भी एक नजर नहीं आएंगे। रविवार को उनकी जयंती पर होने वाले समारोह में शहर के कांग्रेसी दो जगहों पर माला-फूल अर्पित करने जुटेंगे। इसे नगर निगम के चुनाव से पहले नेताओं के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती रविवार को है। मुख्य समारोह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मैदागिन स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश टंडन द्वारा अपने आवास पर भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाने की योजना बनाई गई है। यहां भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक ही आयोजन दो जगह होने से कांग्रेस की अंतर्कलह सतह पर आ गई है। दोनों गुटों के नेता भी एक-दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा पार्टी का कमजोर करने की साजिश की जा रही है लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा। वहीं तर्क यह भी दिया जा रहा है कि नगर निगम के चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवारी को लेकर एक गुट शक्ति प्रदर्शन के रूप में अलग जयंती समारोह मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed