{"_id":"595ea4454f1c1b35168b4704","slug":"161499374661-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल कॅरियर सेंटर छात्रों को दिलाएगा रोजगार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल कॅरियर सेंटर छात्रों को दिलाएगा रोजगार का अवसर
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सेवायोजन एवं सूचना मंत्रणा केंद्र की ओर से मॉडल कॅरियर सेंटर की शुरूआत की गई है। रुईया छात्रावास मेडिकल ब्लॉक के पहली मंजिल में खुले सेंटर के माध्यम से छात्रों के लिए रोजगार मेला के साथ ही कॅरियर काउंसलिंग की जाएगी। सेंटर पर पंजीकरण कराकर छात्र-छात्राएं विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित इस केंद्र के माध्यम से समय-समय पर रोजगार मेले के आयोजन के साथ ही कॅरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम कराए जाते हैं। अब श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सहायता से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक के आदेश पर इस सेंटर की स्थापना की गई है। उप प्रमुख दयाराम यादव ने बताया कि सेंटर पर कॅरियर काउंसलिंग के साथ-साथ रोजगार मेला, नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर जॉब शिकर, काउंसलर, लोकल सर्विस प्रोवाइडर का पंजीकरण, प्रोफाइल तैयार करने, ग्रुप काउंसलिंग आदि कार्य कराए जाएंगे। बताया कि संबंधित अभ्यर्थी केंद्र पर आकर पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें वैध पहचान पत्र(पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि) लाना जरूरी है। केंद्र प्रमुख प्रो. एचपी माथुर के निर्देशन में यहां बनारस, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर जिलों में कॅरियर काउंसलिंग, रोजगार मेला का आयोजन कराया जाएगा।