{"_id":"5942ef254f1c1b61228b45ba","slug":"161497558821-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक, सीए संग बेटा भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक, सीए संग बेटा भी फरार
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला जेल में निरुद्ध निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के सारे राजदार फरार हो गए हैं। उसके चालक और होटल वेस्ट इन के मालिक महेंद्र मौर्या का सुराग गुरुवार को भी नहीं लगा। आरएस यादव का करीबी सीए भी अब तक तफ्तीश में जुटी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। वहीं, गुरुवार को चंदौली जिले की पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी के बाद भी आरएस यादव के बेटे अपूर्व यादव का पता नहीं लगा सकी। पुलिस के शक के दायरे में आरएस के कुछ अन्य करीबी भी हैं।
निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के करीबियों की तलाश में चंदौली और वाराणसी पुलिस की छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। इस बीच, पुलिस की एक टीम चालक महेंद्र मौर्या और आरएस यादव की बोगस कंपनियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कोलकाता रवाना हो गई है।