फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्मार्ट सिटी, पॉलीथिन, सफाई, पेयजल पर सीएम ने कसे पेंच

स्मार्ट सिटी, पॉलीथिन, सफाई, पेयजल पर सीएम ने कसे पेंच

Tue, 04 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी, पॉलीथिन, सफाई, पेयजल पर सीएम ने कसे पेंच
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में स्मार्ट सिटी की योजनाओं को मूर्त रूप देने में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्तों व नगर आयुक्तों को स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, पॉलीथीन पर प्रतिबंध, शुद्ध पेयजल, पौधरोपण, नमामि गंगे, गोवंश संरक्षण समेत तमाम कार्यो को पूरा करने का एजेंडा सौंपते आगाह किया है कि वह खुद 16 जून से एक महीने तक लगातार शहरों का भ्रमण करेंगे और एजेंडे के मुताबिक जमीनी हकीकत को देखेंगे। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी या लापरवाही नजर आई तो संबंधित अधिकारी को दंडित करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त व नगर आयुक्तों के साथ लोकभवन में केंद्रीय व राज्य सरकार के साथ संचालित होने वाली नगर विकास योजनाओं के स्थिति की समीक्षा की। खास तौर पर स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित शहरों से जुड़े मंडलायुक्तों को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की धीमी प्रगति सुधारने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता के लिए निर्धारित मानक के मुताबिक शहरों की सफाई न होने पर भी सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर आयुक्तों को रोजाना होने वाले सफाई का ब्योरा तैयार कर रिपोर्ट का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मंडल का सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते मंडलायुक्तों को भी शहरों के विकास कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी उठाने की नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल त्वरित निर्णय लेने में करें। साथ ही मंडलायुक्त भी विकास के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा अपने स्तर पर भी करें और भौतिक सत्यापन करने भी निकलें। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी लाई जाएगी और निर्देश के अनुसार सभी कार्य तेजी से पूर्ण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed