फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नई काशी के सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये जारी

नई काशी के सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये जारी

Tue, 04 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
नई काशी के सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये जारी
वाराणसी। रिंग रोड और एयरपोर्ट के बीच बसाई जाने वाली नई काशी के लिए अमृत योजना के तहत दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब इसे सुविधायुक्त बनाने और नक्शा तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की तैयारी चल रही है। शासन स्तर से जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत देश के चुनिंदा शहरों में मॉडल टाउनशिप बननी हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से एक मात्र शहर वाराणसी का चयन किया गया है। रिंग रोड से एयरपोर्ट के बीच करीब 250 हेक्टेयर में होने वाले शहर के विस्तार के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण को स्थानीय स्तर पर नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि प्रोजेक्ट का पूरा कार्य शहरी विकास मंत्रालय की देखरेख में होना है। इस कार्य के सर्वे के लिए केंद्र से दो करोड़ रुपये जारी हुए हैं। अब स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से कंसलटेंट नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद नई काशी का खाका कागजों पर उतरेगा।
विज्ञापन

संदहा से कोईराजपुर तक तीन अलग-अलग हिस्सों में होने वाले विस्तार में आवासीय प्लाट, ग्रुप हाउसिंग, पार्क, कमर्शियल क्षेत्र, मॉल, होटल, स्टेडियम, पॉवर हाउस, स्कूल, कॉलेज के अलावा अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। हवाई अड्डे के किनारे के गांवों में एरो सिटी बनाई जाएगी, इसके लिये वीडीए का नियोजन विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed