फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नदेसर तालाब किनारे बनेगा वेंडिंग जोन

नदेसर तालाब किनारे बनेगा वेंडिंग जोन

Sat, 01 Jun 2019 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
नदेसर तालाब किनारे बनेगा वेंडिंग जोन
वाराणसी। नदेसर तालाब का कायाकल्प व नया रूप देने के लिए नगर निगम व डूडा के इंजीनियरों ने शुक्रवार की दोपहर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान वाराणसी स्मार्ट सिटी कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी इसकी पूरी जानकारी ली। निरीक्षण में तालाब किनारे की जमीन पर वेंडिंग जोन को आकार देने पर मंथन हुआ। वरुणापार जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी ने वरुणापार जोनल कार्यालय के पीछे कबाड़ में पड़ी गाड़ियों को नीलाम करने के लिए आरटीओ को चिट्ठी लिखने की बात कही। करीब तीन बिगहा में बसे इस तालाब का काफ ी हिस्सा अतिक्रमण की जद में है। छावनी बोर्ड की जमीन पर स्थित इस तालाब से सटे ओवरहेड टैंक के बगल से गुजरने वाले रास्तों को चौड़ीकरण करते हुए दो लेन करने पर मंथन हुआ। उधर, नगर आयुक्त ने खरबूजा शहीद मार्ग को भी आकर्षक बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी से सहयोग लेने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, रोजाना गंदगी, अतिक्रमण, मलबा व प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर निगम प्रशासन ने पांचों जोन से शुक्रवार को दस हजार रुपए की वसूली की। एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस देते हुए मौके पर ही कईयों से जुर्माना वसूल किया। सिगरा-सोनिया मार्ग पर नगर निगम के दस्ते की कार्रवाई से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed