फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रमजान बीत जाने के दुख से नम हो उठीं रोजेदारों की आंखें

रमजान बीत जाने के दुख से नम हो उठीं रोजेदारों की आंखें

Sat, 01 Jun 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
रमजान बीत जाने के दुख से नम हो उठीं रोजेदारों की आंखें
वाराणसी। मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमा पर अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों का हुजूम निकला। अकीदतमंदों ने तेज धूप के बावजूद बीच सड़क पर नमाज अदा की। इमाम ने जब अलविदा, अलविदा या शहरे रमजान पढ़ा तो नमाजियों की आखें रमजान बीत जाने के दुख से नम हो उठीं। इस दौरान शहर भर की मस्जिदों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो लोगों ने सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

अलविदा जुमा को लेकर बच्चों में जबर्दस्त उत्साह रहा। बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी नहा-धोकर नए कपड़ों में नमाज अदा करने पहुंचे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। शाही मस्जिद ज्ञानवापी में मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी, खुदाबख्श जायसी लंगड़े हाफि ज नई सड़क में मौलाना वलीउल्लाह कादरी उर्फ वली मियां, जामा मस्जिद नदेसर में मौलाना मजहरुल हक, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन चौराहा मौलाना मुबारक हुसैन, मस्जिद ढाई कंगूरा चौहड्ढट्टालाल खां में हाफि ज नसीम अहमद बशीरी, मस्जिद लाटशाही कचहरी में हाफि ज हबीबुर्रहमान, मस्जिद लाट सरैयां में मौलाना जियाउर्रहमान, मस्जिद खरबूजा शहीद नदेसर में हाफि ज शकील अहमद, मस्जिद याकूब शहीद नगवां में हाफि ज ताहिर, मस्जिद हकीम सलामत अली पितरकुंडा में मौलाना शफ ीक मुजद्दिदी, शाही मस्जिद बादशाहबाग में मौलाना हसीन अहमद हबीबी, मस्जिद खाकी शाह शिवाला में मौलाना मुनीर आलम, मस्जिद बुलाकी शहीद अस्सी में मौलाना मुजीब आलम, मस्जिद बीबी रजिया चौक में मौलाना अजीज अहमद कादरी, मस्जिद उस्मानिया बड़ी बाजार में मौलाना हारुन रशीद नक्शबंदी, मस्जिद रंगढलवा शेख सलीम फ ाटक में मौलाना इकरामुद्दीन वासेफु ल कादरी, मस्जिद ताजा व्यापारी का मैदान में मौलाना हबीबुर्रहमान मजहरी व मस्जिद सम्मन खां गौरीगंज कारी मुजफ्फ र हुसैन ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि शिया मस्जिदों में रोजेदार सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed