{"_id":"5cf1934bbdec220728421bb1","slug":"15593358017-varanasi-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिवाला में शिफ्ट किया जाएगा मछली मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिवाला में शिफ्ट किया जाएगा मछली मार्केट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर स्थित मछली बाजार अब शिवाला में शिफ्ट किया जाएगा। यह आदेश नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान दिया। औचक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मछली बाजार का जायजा लिया। पौराणिक घाट के किनारे मछली बाजार देखकर उन्होंने हैरानी जताई। संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द शिवाला में शिफ्ट करने का आदेश दिया। नगर निगम ने यहां पर दुकानें बनाने के लिए बीडीए को पट्टे पर दिया था। वीडीए ने दुकानें नहीं बनाईं और धीरे-धीरे यहां अवैध दुकानें बन गईं। इनमें सब्जी के अलावा मछली और मांस की बिक्री भी शुरू हो गई थी।
मछली मार्केट से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होने का मुद्दा उठाते हुए अमर उजाला ने इसके लिए अभियान चलाया था। धर्म नगरी काशी आने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा थी कि स्नान के बाद दर्शन के लिए निकलते समय और गंगा आरती के समय उनको दुर्गंध और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इससे वह असहज महसूस करते थे। स्थानीय लोग भी इसके विरोध में थे। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने यह कदम उठाया है।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने सेनपुरा पशु चिकित्सालय, रेवड़ी तालाब कूड़ाघर, रामापुरा स्थित जयनारायण इंटर कॉलेज परिसर और चितरंजन पार्क का निरीक्षण किया। रेवड़ी तालाब कूड़ाघर के विस्तार के लिए उन्होंने जयनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से बातचीत की है। पशु चिकित्सालय में खड़े वाहनों को प्रयोग में लाने की ताकीद की।