{"_id":"5cf0476bbdec2207514f4020","slug":"15592508411911-varanasi-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद व आसपास के इलाकों में 11 घंटे तक कटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद व आसपास के इलाकों में 11 घंटे तक कटी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में बेतहाशा बिजली कटौती से आम लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। कहीं किसी काम के लिए शटडाउन लिया जा रहा है तो कहीं ट्रांसफ ॉर्मर जलने या किसी अन्य प्रकार के फ ॉल्ट के चलते बिजली गुल हो जा रही है। इसके चलते भीषण गर्मी में हाहाकार मचा हुआ है। औरंगाबाद व आसपास के इलाके में 11 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों का कहना है कि फ ॉल्ट या ट्रांसफ ॉर्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो रही है तो बात समझ में आती है लेकिन इस गर्मी में अनुरक्षण कार्य कराने पर रोष व्यक्त किया।
औरंगाबाद इलाके में गुरुवार को सुबह नौ बजे से बिजली गुल रही। परेशान लोगों ने बताया कि ट्रांसफ ॉर्मर जल जाने से आपूर्ति बाधित है। इसकी सूचना विभाग के लोगों को दी जा चुकी है लेकिन दोपहर तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी। लोगों के हो-हल्ला मचाने पर शाम को विभाग की तरफ से मोबाइल ट्रांसफ ॉर्मर ले आया गया लेकिन वह भी खराब निकला। समाचार दिए जाने (रात 11 बजे) तक प्रभावित इलाकों की बिजली बाधित रही। शाम को पानी भी लोगों को नसीब नहीं हुआ। दूसरी तरफ, जंगमबाड़ी के पतालेश्वर मोहल्ले में लगा ट्रांसफ ॉर्मर बुधवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे जला और देर रात तक नहीं बदला गया। विभाग का कहना है कि डेढ़ बजे का जला ट्रांसफ ॉर्मर चार बजे डैमेज घोषित हुआ। पब्लिक का कहना रहा कि बात सही है लेकिन क्या मोबाइल ट्रांसफ ॉर्मर इंगेज रहा जो नहीं लगाया गया। आखिर मोबाइल ट्रांसफ ॉर्मर तो इसी के लिए होता है कि जब कहीं भी ट्रांसफ ॉर्मर खराब हो तो तत्काल इसका उपयोग किया जा सके। लेकिन यहां ऐसा नहंी हुआ। देर रात ट्रांसफॉर्मर बदला गया। लेकिन शाम की जलापूर्ति बाधित होने से प्रभावित इलाके के लोगों को काफ ी कष्ट झेलना पड़ा। श्रीनगर कॉलोनी में भी आपूर्ति प्रभावित रही।
11केवी सिगरा फीडर तथा 11केवी सोनिया फीडर की विद्युत आपूर्ति 31 मई को सुबह सात से नौ बजे तक ठप रहेगी। इस अवधि में लोड बांटने का काम किया जाना है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मंडुवाडीह 132 केवी पर सुबह नौ से 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान रानीपुर और महमूरगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। फुलवरिया-लहरतारा पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाना है। सुबह आठ से 10 बजे तक कैंट, लहरतारा, चांदपुर, मंडुवाडीह, महेशपुर आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।