फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चुनाव खत्म होते ही अंधाधुंध बिजली कटौती

चुनाव खत्म होते ही अंधाधुंध बिजली कटौती

Sun, 26 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
चुनाव खत्म होते ही अंधाधुंध बिजली कटौती
वाराणसी। चुनाव खत्म होने के बाद शनिवार को अंधाधुंध बिजली कटौती हुई। भिखारीपुर से बेनियाबाग जाने वाले 33 केवी लाइन में बीते गुरुवार को फाल्ट हो गया था। जिसे ढूंढकर दुरुस्त करने में बिजली विभाग को 45 घंटे लग गए। फाल्ट के चलते बेनियाबाग से आपूर्ति होने वाले इलाकों में बीते दो दिनों तक बिजली ने खूब परेशान किया। बिजली की आवाजाही से जनता त्रस्त हो गई थी। यहां तक की बार बार बिजली की आवाजाही से इंवर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बेनियाबाग तिराहे पर भूमिगत फाल्ट को दुरुस्त कर दोपहर दो बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन क्षेत्रीय जनता की मानें तो आपूर्ति शाम से बेहतर हुई। फाल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली समस्या गंभीर हो गई। पहले तो बिजली की आवाजाही हुई और फिर आधी रात कटी तो सुबह ही आई। बेनिया, पियरी, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, चेतगंज, छोटी, बड़ी पियरी, जालपा, सराय गोवर्धन, काली महल, लहंगपुरा, पितरकुंडा, औरंगाबाद, सोनिया, सेनपुरा समेत कई हिस्सों में कटौती से जनता परेशान हो गई है।
विज्ञापन

परमहंस नगर कॉलोनी, कंदवा, चितईपुर, मंडुवाडीह, लोहता इलाकों में जनता कटौती से परेशान है। मुस्लिम इलाकों में रोजेदारों ने समस्याओं के बीच सहरी की। उधर सारनाथ में आंधी के चलते ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिर गया। इसके चलते 13 घंटे आपूर्ति बाधित रही। तार टूटने से पूरे दिन नई बाजार, छांहि, जयरामपुर, सरैया में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काट कर हटवाया और शाम 6 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed