{"_id":"5ce8505ebdec220754347a3e","slug":"155872884817-varanasi-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए काशी ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए काशी ने उठाई आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के लिए काशी ने विश्व की आवाज से अपनी आवाज मिलाई। दुनिया के 100 से अधिक शहरों में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की आवाज को बुलंद कि या गया। वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान फ्राइडेज फार फ्यूचर की कड़ी में शुक्रवार को अस्सी घाट पर क्लाइमेट एजेंडा की ओर से हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
क्लाइमेट एजेंडा की निदेशक एकता शेखर ने बताया कि स्वीडन में जन्मी ग्रेटा थंबर्ग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दुनिया में जारी संघर्ष को नया आयाम दिया है। धरती बचाने की लड़ाई केवल कुछ लोगों की नहीं बल्कि सभी को एक साथ आना होगा। नई पीढ़ी को अगर हमसे कुछ चाहिए तो वो हमसे इस बात की गारंटी लेना ही पसंद करेगी कि हम पृथ्वी उनके लिए वैसी ही छोड़ जाएंगे जैसी हमें पूर्वजों से मिली थी। इस दौरान सानिया अनवर, मुकेश उपाध्याय, विशाल त्रिवेदी, रितेश, आशुतोष, रवि मौर्या, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।