{"_id":"5ce8505abdec2207626c4f93","slug":"155872884511-varanasi-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और अंधेरे में रोजेदारों ने की सहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और अंधेरे में रोजेदारों ने की सहरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मौसम में तपन बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। गुरुवार को इलाकों में आधी रात बिजली गुल हो गई और सुबह आई। ऐसे में रोजेदारों ने गर्मी और उमस के बीच सहरी की। कई क्षेत्रों में फाल्ट, कहीं लाइन शिफ्टिंग तो कहीं तार टूटने की वजह से बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कई इलाकों में बिजली समस्या गंभीर हो गई। पहले तो बिजली की लुका छिपी हुई और फिर आधी रात कटी तो सुबह ही आई। बेनिया, पियरी, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, चेतगंज, छोटी, बड़ी पियरी, जालपा, सराय गोवर्धन, काली महल, लहंगपुरा, पितरकुंडा, औरंगाबाद, सोनिया, सेनपुरा समेत कई हिस्सों में कटौती की गई। मुस्लिम इलाकों में रोजेदारों ने समस्याओं के बीच सहरी की। इसका कारण भिखारीपुर से बेनिया उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी सप्लाई के भूमिगत केबिल में फाल्ट आना रहा। काशी विद्यापीठ फीडर से बाई रोटेशन कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति की गई।
डीरेका के पीछे स्थित परमहंस नगर कॉलोनी व आस पास गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह कई बार बिजली कटी। वहीं बौलिया में शुक्रवार की दोपहर हाई टेंशन तार टूट गया। इसकी वजह से कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। इसी क्रम में आईटीआई उपकेंद्र से जुड़े चितईपुर फीडर से गुरुवार की रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करौंदी, आदित्यनगर समेत कई इलाके अंधेरे में डूब गए। साहूपुर से मेन सप्लाई बंद होने की वजह से एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।