फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम मोदी के सामने ये हार जीत से कम नहीं: शालिनी यादव

पीएम मोदी के सामने ये हार जीत से कम नहीं: शालिनी यादव

Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के सामने ये हार जीत से कम नहीं: शालिनी यादव
वाराणसी। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि पहली बार सांसद का चुनाव लड़ी। हमें खुशी है कि मेरा सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से था। इतना बड़ा कद होने के बाद भी मैं दूसरे नंबर पर रही। यह हार किसी जीत से कम नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर का विकास होना चाहिए। हर सरकार करती है। सड़कें, पुल बनाती है। लेकिन पीएम के संसदीय क्षेत्र में जनता को साफ पानी न मिले, गली-मोहल्लों में गंदगी हो। शहर जाम और प्रदूषण से कराह रहा हो। आम जनता को प्राथमिक सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़े, यह अच्छी बात नहीं है। चमकती हुई लाइटिंग को विकास नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बेहतर होगा प्रधानमंत्री जनता की सड़क, बिजली, पानी और साफ सफाई की जरूरतें पूरी करें। जनता की सुविधाओं का खयाल करें और जो कमियां रह गई हैं उन्हें इस बार पूरा करें। शालिनी यादव इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ चुकी हैं। उस दौरान उन्हें 1.13 लाख मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed