फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंट विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी को मिले सर्वाधिक मत

कैंट विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी को मिले सर्वाधिक मत

Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी को मिले सर्वाधिक मत
कैंट विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी को मिले सर्वाधिक मत
विज्ञापन

- नगर क्षेत्र में शहर दक्षिणी से सबसे कम तो देहात में रोहनिया से सबसे ज्यादा मत मिले
अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक 1,55,813 मत वाराणसी संसदीय क्षेत्र की कैंट विधानसभा क्षेत्र से मिले। इसकी उम्मीद भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले से ही थी। कारण, 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी को सर्वाधिक 1,37,557 मत कैंट से ही मिले थे।
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र कैंट, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, रोहनिया और सेवापुरी आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को नगर क्षेत्र की शहर उत्तरी विधानसभा से 1,39,279 मत और शहर दक्षिणी विधानसभा से 1,04,982 मत मिले। ग्राम्यांचल की रोहनिया विधानसभा सीट से 1,44,022 और सेवापुरी विधानसभा सीट से 1,28,000 मत मिले।
विज्ञापन

शहर दक्षिणी विधानसभा में कम रही बढ़त
2019 के लोकसभा चुनाव और 2014 में मिले मतों की तुलना की जाए तो प्रधानमंत्री के मतों में सबसे कम बढ़ोतरी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में हुई। 2014 में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें 98,058 मत मिले थे। इस बार मात्र 6,924 मत बढ़े और उन्हें 1,04,982 मत मिले। रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में 22 हजार से ज्यादा मत मिले। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में 24,218 और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में 22,848 मत ज्यादा मिले। इसी तरह शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इस बार 19,427 और कैंट विधानसभा क्षेत्र से 18,256 मत ज्यादा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विधानसभा में अजय और दो में शालिनी दूसरे नंबर पर
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहीं। सेवापुरी में उन्हें 59,936 और रोहनिया में 53,983 मत मिले। वहीं, कांग्रेस के अजय राय शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहे। अजय को शहर उत्तरी में 39,173, शहर दक्षिणी में 45299 और कैंट विधानसभा में 41,500 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed