फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शुरू से अंत तक मोदी पर बरसे वोट

शुरू से अंत तक मोदी पर बरसे वोट

Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
शुरू से अंत तक मोदी पर बरसे वोट
जयेंद्र चतुर्वेदी
विज्ञापन

वाराणसी। हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी में गुरुवार की सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही पीएम मोदी ने बड़ी बढ़त बना ली। एक के बाद एक विधानसभा वार ईवीएम खुलते रहे और अंतर बढ़ता चला गया, जो बड़ी जीत के साथ खत्म हुआ। वाराणसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ऐसी कोई विधानसभा या ऐसा कोई क्षेत्र या मुहल्ला नहीं था जहां से सांसद मोदी पर वोटों की बारिश न हुई हो।

सबसे पहले आए रुझान से ही मोदी ने प्रतिद्वंदियों पर बड़ी बढ़त बना ली। पहले ही राउंड में भाजपा के नरेंद्र मोदी को 21236 मत, कांग्रेस के अजय राय को 9984 और सपा-बसपा गठबंधन की शालिनी यादव को 9261 मत मिले। पीएम मोदी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 11252 मतों से आगे हो लिए। दूसरे राउंड में शालिनी यादव ने ऊंची छलांग लगाई और अजय राय से आगे निकल गईं पर पीएम मोदी से अभी आधे का अंतर था। इस राउंड में नरेंद्र मोदी 30589, शालिनी यादव 15895 और अजय राय को 8779 मत मिले। चौथे राउंड में मोदी ने 72 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली। मोदी को 105271 मत मिल चुके थे तो वहीं शालिनी यादव को 32504 मत और अजय राय को 20827 वोट मिले। छठे चक्र में पीएम मोदी को 156674 मत, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 49834 मत और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 29122 मत मिले। 19वां राउंड पहुंचते-पहुंचते नरेंद्र मोदी को 363420 वोट, शालिनी यादव को 109970 वोट और अजय राय को 75295 मत मिले। जैसे-जैसे चक्र बढ़ता गया। जीत का प्रतिशत व दूसरे प्रत्याशी से अंतर भी बढ़ता गया। जब मोदी 668767 मत पा चुके थे तब तक शालिनी यादव 193598 और अजय राय 151772 वोट तक ही पहुंचे थे। 29 वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक पीएम मोदी के खाते में 674664 वोट जुड़े चुके थे तो वहीं शालिनी यादव 195169 तथा अजय राय को महज 152548 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed