फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फेसबुक पर ईवीएम के संबंध में फैलाई अफवाह, दो पर मुकदमा

फेसबुक पर ईवीएम के संबंध में फैलाई अफवाह, दो पर मुकदमा

Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर ईवीएम के संबंध में फैलाई अफवाह, दो पर मुकदमा
वाराणसी। पहड़िया मंडी में ईवीएम भरी दो मैजिक पहुंचीं...। यह मेसेज सोमवार को अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट करने वाले शशि गुप्ता के खिलाफ मंगलवार को कैंट थाने में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ऐढ़े निवासी विनय कुमार के खिलाफ भी फेसबुक पर ईवीएम के संबंध में अफवाह फैलाने और दुष्प्रचार करने के आरोप में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट इंस्पेक्टर के अनुसार, शशि गुप्ता और विनय कुमार की तस्दीक कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मंगलवार को भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर ईवीएम को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

चंदौली, गाजीपुर और मऊ में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों और पुलिस के बीच सोमवार रात नोकझोंक हुई थी। सोशल मीडिया से यह प्रकरण जिले के लोगों की जानकारी में आया तो कुछ लोग फेसबुक और व्हाट्सऐप सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर ईवीएम की सुरक्षा और उसमें छेड़छाड़ से संबंधित मेसेज शेयर करने शुरू कर दिए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों और सोशल मीडिया सेल को ऐसे संदेशों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि जो कोई भी ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाए, उसे चिह्नित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई में देरी न करें।
विज्ञापन

प्रदेश के आईजी लॉ एंड आर्डर ने पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि ईवीएम को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट अभिसूचना संकलन के काम में लापरवाही न बरते। मतगणना स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed