{"_id":"5ce45822bdec220750608cb2","slug":"155846869410-varanasi-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"आती जाती रही बिजली, पसीने से तरबतर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आती जाती रही बिजली, पसीने से तरबतर हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में मंगलवार को कई इलाकाें में बिजली आती जाती रही। इससे भीषण गर्मी से लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
भदैनी उपकेंद्र से जुड़े चेतमणि चौराहे पर ट्रांसफार्मर की लीड में आग लग गई। बाद में मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सामान्य की गई। इस प्रक्रिया में एक घंटे का वक्त लगा। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्र में एक घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। काशी विद्यापीठ उपकेंद्र से संबंधित मुस्लिम स्कूल के पास 630 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर का तेल व पैकिंग बदली गई। इस प्रक्रिया में एक घंटे का वक्त लगा। इसकी वजह से भी कई इलाकाें में बिजली कटौती हुई। डाफी उपकेंद्र से जुड़े गढ़वाघाट आश्रम के पीछे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट को मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इसकी वजह से 50 मिनट तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के चलते लोगाें को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में भी बिजली आती-जाती रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
पांच घंटे तक आज रहेगा शट डाउन
वाराणसी। सड़क चौड़ीकरण के कारण लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराने के लिए 22 मई को कुछ क्षेत्रों में पांच घंटे तक का शट डाउन लिया जाएगा। इसकी वजह से कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। कोटवां उपकेंद्र से जुड़े 11केवी महेशपुर की लाइन शिफ्टिंग का कार्य सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना है। इसी प्रकार कैंट उपकेंद्र से जुड़ी लाइन की शिफ्टिंग के चलते सात से 12 बजे तक शट डाउन लिया गया। इसकी वजह से कैंट, इंग्लिशियालाइन, परेड कोठी, लहरतारा, लोहता, भट्ठी, चांदपुर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय तथा अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड ने टीम के साथ रमना में मीटर चेकिंग न कराने वाले उपभोक्ताओं के यहां जांच की। चेकिंग के दौरान तीन एलएमवी-पांच श्रेणी के उपभोक्ताओं के मीटराें में कुल 69 हजार यूनिट शेष पाई गई। इनसे मौके पर तीन लाख 36 हजार रुपये का बिल दिया गया। साथ ही बिजली काट दी गई। टीम के सदस्याें ने बताया कि ये उपभोक्ता घर में मीटर रीडर को नहीं घुसने देते थे।
दानियालपुर में पानी नहीं मिलने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थानीय लोग अपनी शिकायत लेकर अशोक नगर स्थित पानी टंकी पर पहुंचे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया। बता दें कि जल निगम द्वारा संचालित पानी की टंकी का वाल्व खराब होने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को संबंधित अधिकारियों ने गड़बड़ी की जानकारी दी। जेई शिल्पी गुप्ता ने बताया कि वाल्व की मरम्मत की जा रही है। देर शाम तक दनियालपुर में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।