फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   155 new corona patients found total number active patients reached 1475 in Varanasi

वाराणसी: कोरोना के मिले 155 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 1475

Fri, 04 Feb 2022 09:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 04 Feb 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
155 new corona patients found total number active patients reached 1475 in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण जिस तरह कम होता जा रहा है उसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जहां हर दिन 300 से 400 मरीज मिलते थे वहीं अब मरीजों की संख्या घटकर 200 से कम आ गई है। शुक्रवार को जिले में 155 नए  मरीज मिले हैं जिसके बाद संक्रमण दर भी कम होकर तीन प्रतिशत तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ विभाग को मिले 5160 सैंपल की रिपोर्ट में 155 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से 10 लोगों को कोविड अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। पिछले 10 दिन में एक दिन में सबसे ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज शुक्रवार को रहे। अब तक रोजाना अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी पांच से कम ही होती थी।

विज्ञापन

स्वास्थ विभाग की ओर से शुक्रवार को कुल 263 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि दो लोग  अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इधर नए मरीजों में 35 महिलाएं और 18 साल से कम उम्र के 10 बच्चे भी शामिल हैं।

नए मरीजों के मिलने के बाद अब कोरोना की तीसरी लहर में कुल 12088 संक्रमित मरीजों में 10605 के डिस्चार्ज और आठ की मौत के बाद अब 1475 एक्टिव मरीज हैं। इस समय जिले का रिकवरी रेट भी बढ़कर 87.73 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed