फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिर्जामुराद में नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ाया

मिर्जामुराद में नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ाया

Sun, 31 Mar 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
मिर्जामुराद में नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ाया
मिर्जामुराद । क्षेत्र के रखौना ग्राम स्थित नेशनल हाईवे-2 के किनारे एक ढाबा के बगल में शनिवार को नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ा गया। इस दौरान केमिकल, मिट्टी तेल, पेट्रोल आदि से भरे दर्जनों ड्रम व उपकरण बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन

अवैध धंधे के बाबत गोपनीय सूचना मिलने पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार सिंह (आईपीएस) ने जिला आपूर्ति विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। मौके पर नकली डीजल बनाने में प्रयुक्त दर्जनों ड्रम, दो प्रकार के केमिकल, मिट्टी का तेल व पेट्रोल भरे व खाली छोटे-बड़े ङ्रमों के साथ उपयोग में आने वाले औजार, बड़ा कूप्पी व पाइप आदि बरामद किए गए। इस दौरान जंसा के हरसोस गांव निवासी राजू पांडेय पकड़ा गया जबकि एक फार्चूनर कार (आजमगढ़ नंबर), एक पिकप गाड़ी (चंदौली नंबर) तथा तीन बाइक छोड़ अन्य आरोपी भाग निकले। आपूर्ति निरीक्षक आराजी लाईन श्याममोहन सिंह ने बताया कि मौके कुल 2800 लीटर नकली डीजल के साथ दो प्रकार के केमिकल, कई ङ्रम मिट्टी का तेल, पेट्रोल आदि बरामद किया गया है। मिर्जामुराद थाने में कालाबाजारी व आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया। सरेराह अवैध धंधे से अब तक मिर्जामुराद पुलिस अनजान रही, यह चर्चा का विषय बना रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed