फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किशोरियों को दिए अच्छी सेहत के टिप्स

किशोरियों को दिए अच्छी सेहत के टिप्स

Sat, 09 Mar 2019 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
किशोरियों को दिए अच्छी सेहत के टिप्स
वाराणसी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, एएनएम सब सेंटर पर शुक्रवार से 15 दिवसीय पोषण पखवारे की शुरूआत हुई। पहले दिन पोषण अभियान के तहत किशोरियों की जांच कर उन्हें सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इस दौरान 11 से 14 साल तक की किशोरियों की ऊंचाई और वजन की माप भी की गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से 8 से 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़े के पहले दिन किशोरियों ने बढ ़चढ़ कर भागीदारी की। इस साल किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की समस्या का समाधान थीम रखा गया है। कार्यक्रम में किशोरियों को एनीमिया की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोलियों का सेवन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी मुद्दों के साथ ही खान-पान से जुड़ी जानकारी दी गई। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के चितईपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी शैल सिंह ने कहा कि सामान्यत: महिलाएं व लड़कियां आयरन की गोलियों का सेवन दूध व चाय के साथ करती हैं जबकि आईएफए टैबलेट का सेवन विटामिन सी युक्त आहार जैसे नींबू, संतरा, आंवला आदि के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर मौजूद किशोरी का पिटारा बॉक्स में किशोरियों ने अपने मन की बात लिखकर बॉक्स में डाला। बॉक्स में पड़े सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed