फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक डिग्री तापमान गिरा, गलन बढ़ी

एक डिग्री तापमान गिरा, गलन बढ़ी

Fri, 11 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
एक डिग्री तापमान गिरा, गलन बढ़ी
वाराणसी। तापमान में उतार-चढ़ाव एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है।13 जनवरी से आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में ठंडी हवाएं चलीं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक बुधवार को हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा थी, गुरुवार को यह भी कम हो गई और चार से पांच किलोमीटर रही।
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर दिखने लगा है। इस वजह से मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें बड़ों के साथ ही बच्चे सबसे अधिक मौसम की चपेट में आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक पिछले दिनों बारिश और इसके बाद धूप की वजह से ही सर्दी, खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। उधर, मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को ठंड से बीमार ओपीडी में पहुंचे दर्जन भर लोगों को भर्ती कराया गया। इसमें अफरोज, रामावती देवी, देवराज यादव, त्रिभुवन पांडेय, शांति आदि शामिल हैं। उधर, अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत भी हो गई। सप्तसागर, कोतवाली निवासी अजीमुद्दीन(62) के परिजन जहां ठंड से मौत का दावा कर रहे थे वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने इससे इंकार किया। बताया कि बेहोशी की हालत में मरीज को लाया गया था, ठंड से मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed