फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अखंड सुहाग के लिए आज ब्रत रखेंगी महिलाएं

अखंड सुहाग के लिए आज ब्रत रखेंगी महिलाएं

Wed, 12 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अखंड सुहाग के लिए आज ब्रत रखेंगी महिलाएं
ज्ञानपुर/चौरी। अखंड सुहाग की कामना का पर्व हरतालिका तीज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को दिन भर व्रती महिलाओं और युवतियों ने खरीदारी की। वो साड़ियां, चूड़ियों और शृंगार के अन्य समान की खरीदारी में व्यस्त रहीं। दिन भर महिलाएं पार्लर में मेंहदी लगवाती रहीं। तीज के दिन सुहागिनें निर्जला उपवास रखकर सोलह शृंगार करके पति के सौभाग्य और दीर्घायु के लिए भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करेंगी जबकि युवतियों अच्छे वर के लिए पूजन करेंगी। इस दौरान गुझिया, ठेकुआ आदि पकवानों के साथ कई किस्म के फल भी शिव परिवार को चढ़ाए जाएंगे। सुहागिनें कथा सुनेंगी और रतजगा कर शिव पार्वती के गीत गाएंगी। मंगलवार को फल व शृंगार की वस्तुओं, बांस की डलिया आदि की खरीदारी करती महिलाएं नजर आई। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई, सुरियावां समेत अन्य बाजारों में खरीदारी को लेकर गहमागहमी रही। चौरी संवाददाता के अनुसार, जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल मानिकपुर में तीज महोत्सव पर मेहदी रचे हाथ और लोक गीत कजरी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी । शुभारंभ गौरव गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक जय प्रकाश दुबे और भारतीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विद्द्याकांत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने लोक गीत और नृत्य पेश कर महफ़िल में समा बांध दिया। प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने कहा कि लोक परंपराए लुप्त हो रही है । बच्चो ने लुप्त होती परंपरा को जीवंत करने की कोशिश की है। बच्चों के प्रदर्शन की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed