{"_id":"5b958019867a557eaa4dd11f","slug":"151536524313-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणा और तालाब में दो किशोर डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणा और तालाब में दो किशोर डूबे, मौत
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी/मिर्जामुराद। जंसा और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार को वरुणा और तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों का शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर पुलिस चौकी के समीप वरुणा घाट पर अशोक कुमार मौर्या का इकलौता बेटा कक्षा आठ का छात्र शिवम (13) दोस्तों के साथ नहाने गया था। घाट किनारे वह बैठकर स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर आए 11 एनडीआरएफ के जवानों ने घंटों की मशक्कत बाद शव को बाहर निकाला। शिवम का शव देखते ही उसकी मां अचेत हो गई, जबकि दोनों बहनें बेसुध थीं।
उधर, मिर्जामुराद थाना अंतर्गत रामसिंहपुर गांव स्थित एक तालाब में विनोद शर्मा का कक्षा सात में पढ़ने वाला बड़ा बेटा सोनू (14) नहाने के दौरान डूब गया। इस दौरान तालाब में नहा रहे अन्य लोग सोनू को बचा नहीं पाए। सूचना पाकर परिजन भाग कर आए और सोनू को निकाल कर नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।