{"_id":"5b087ac04f1c1bae6e8b495b","slug":"151527282368-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"837 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
837 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा 0
Updated Sat, 26 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन छह केंद्रों पर सुबह की पाली में बीएससी मैथ, बीएससी बायो, बीएफए और बीम्यूज की प्रवेश परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में एमए मास कॉम की प्रवेश परीक्षा हुई। बीएससी मैथ 2875 में से 498 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं बीएससी बायो में 1933 में से 221 ने परीक्षा छोड़ी। इसी क्रम में बीएफए की प्रवेश परीक्षा 98 अभ्यर्थियों ने छोड़ी और बीम्यूज की 20 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। पर्यवेक्षकों ने सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया।
आज बीकॉम की प्रवेश परीक्षा
काशी विद्यापीठ में शनिवार को बीकॉम, एलएलएम, बीलिब और पीजीडीसीए की प्रवेश परीक्षा होनी है। बीकॉम की 157 सीटों के लिए सर्वाधिक 6145 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली में होने वाली बीकॉम की प्रवेश परीक्षा सभी नौ केंद्रों पर आयोजित की गई है। एलएलएम, बीलिब और पीजीडीए की प्रवेश परीक्षा द्वितीय पाली में होगी।