फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्वनाथ कॉरिडोर योजना पर संघ गंभीर 0

विश्वनाथ कॉरिडोर योजना पर संघ गंभीर 0

Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथ कॉरिडोर योजना पर संघ गंभीर 0
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर योजना का ब्लूप्रिंट अब तक सार्वजनिक न होने और इसे लेकर जनता में भ्रम और नाराजगी की स्थिति पर आरएसएस ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। वस्तुस्थिति की जानकारी के साथ ही मंदिर परिक्षेत्र के लोगों की समस्या और नाराजगी का कारण जानने और आम जनता की राय के अनुरूप समाधान तलाशने के लिए संघ ने अपने अनुषांगिक संगठनों को जिम्मेदारी दी है। ये संगठन मंदिर परिक्षेत्र में सर्वे कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। संघ सूत्रों की मानें तो यह रिपोर्ट पीएम मोदी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वनाथ कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना के लिए भवनों की खरीद और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद से मंदिर परिक्षेत्र के बाशिंदों में भ्रम और नाराजगी की स्थिति है। योजना का मसौदा सार्वजनिक न होने से हर कोई संशय में है। साथ ही, विरोध के स्वर लगातार मुखर हो रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरने के लिए इसे मुद्दा बना लिया है। वहीं, भाजपा के मंत्री और विधायक जनता के बीच जाने से परहेज कर रहे हैं। उनकी आशंकाओं का समाधान करने के बजाए चुप्पी साधे हुए हैं। इससे विरोधियों को हवा बनाने का मौका मिल रहा है और मंदिर प्रशासन की सफाई भी जनता का संशय खत्म नहीं कर पा रही है। इन स्थितियों से संघ नाराज है। संघ सूत्रों की मानें तो सर्वे रिपोर्ट के साथ ही मंत्रियों, विधायकों की कार्यप्रणाली के बारे में भी पीएमओ को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed