फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गिरफ्तार फर्जी सूबेदार मेजर भेजा गया जेल0

गिरफ्तार फर्जी सूबेदार मेजर भेजा गया जेल0

Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार फर्जी सूबेदार मेजर भेजा गया जेल0
वाराणसी। छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया फर्जी सूबेदार मेजर पंकज शर्मा को गुरुवार को कैंट पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पंकज की बैंक पासबुक और मोबाइल की कॉल डिटेल से पता लगा है कि सेना में सीधी भर्ती कराने के नाम पर उसने उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के भी नवयुवकों से लाखों रुपये ऐंठा है। पंकज से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ उसके गिरोह के सदस्यों की सुरागकशी में जुट गई है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत छावनी क्षेत्र से बुधवार की शाम एसटीएफ की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर विपिन ने सेना की वर्दी पहने फर्जी सूबेदार मेजर पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया था। बिहार के भोजपुर का मूल निवासी पंकज सिगरा थाना के शिवपुरवा क्षेत्र में रहता था। पंकज ने पूछताछ में बताया कि सेना की वर्दी पहने होने के कारण किसी को भी उस पर शक नहीं होता था। वो जिस भी नवयुवक या उसके परिजन से सेना में सीधी भर्ती की बात करता था वो उसे सही का सूबेदार मेजर समझते थे। आमतौर पर जब भी सेना भर्ती होती है वो और उसके गिरोह के सदस्य ज्यादा सक्रिय रहते हैं और असफल अभ्यर्थियों को झांसा देकर विश्वास में लेते हैं। इससे पहले पंकज से मिलिट्री इंटेलिजेंस के जवानों ने भी पूछताछ की। सामने यही आया कि पंकज और उसके गिरोह के सदस्य पूरी तरह से जालसाज हैं और उनके खिलाफ कहीं कोई मामला नहीं दर्ज है। इस संबंध में एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि पंकज के मोबाइल की कॉल डिटेल और उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके गिरोह के सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed